धेनु दर्शन फाउंडेशन
धेनु दर्शन - गौ संवर्धन
जय गो माता
|| ॐ करणी ||
जय गुरुदाता
गो सेवार्थ होने वाले सभी कार्यों में बने सहभागी
धेनु दर्शन फाउंडेशन मुख्य उद्देश्य
धेनु दर्शन फाउंडेशन के मुख्य उद्देश्य:-
1. भारतीय वेदलक्षणा गोवंश की क्षेत्र अनुसार स्थानीय नस्ल का संवर्धन करना।
2. उत्तम नस्ल के वेदलक्षणा नंदी और बछिया वैदिक और वैज्ञानिक रीति से तैयार करना।
3. वेदलक्षणा गो-दुग्ध की महिमा का विस्तार करना।
4. उत्तम नस्ल के नंदी तैयार कर योग्य गोशाला को उपलब्ध करवाना।
5. समान नस्ल के संवर्धन केंद्र में आपस में नंदी स्थानांतरण की व्यवस्था बनाना।
धेनु दर्शन फाउंडेशन के अन्य सहायक उद्देश्य :-
1. धेनु धाम फ़ाउंडेशन के माध्यम से संचालित ३१ वर्षीय गो पर्यावरण और अध्यात्म चेतना पदयात्रा द्वारा देशभर में हो रहे गो महिमा प्रचार कार्यों के माध्यम से धेनु दर्शन फाउंडेशन के सहयोग विषय को पहुंचाना तथा गो संवर्द्धन हेतु गोपालकों, गोशालाओं को प्रेरित करना।
2. दवा देवी फाउंडेशन के माध्यम से अभावग्रस्त गो-चिकित्सालय में नि:शुल्क दवा वितरण करवाना तथा उनके द्वारा किए जा रही दवा वितरण के सदुउपयोग को धेनु दर्शन फाउंडेशन के सदस्यों के माध्यम से सुनिश्चित करना ।
3. दाता देवी फाउंडेशन शासन, समाज, धर्मात्मा श्रेष्ठीजन, और समर्थ संस्थाओं के सहयोग से विशेष अभावग्रस्त क्षेत्र में विशेष आवश्यकता होने पर गो संवर्धन केंद्र में एक गो-चिकित्सालय का निर्माण करवाना और हो रहे निर्माण कार्यो में स्थानीय धेनु दर्शन फाउंडेशन के कार्यकर्ताओं को देखरेख में लगवाना। शासन, समाज, धर्मात्मा श्रेष्ठीजन, और समर्थ संस्थाओं के सहयोग से विशेष आवश्यकता होने पर संवर्धन केंद्र स्थापित करवाना।
4. दाना देवी फाउंडेशन, शासन, समाज, धर्मात्मा श्रेष्ठीजन, और समर्थ संस्थाओं के सहयोग से विशेष अभावग्रस्त क्षेत्र में विशेष आवश्यकता होने पर गो आहार/चारे का प्रबंध करवाना तथा सदुपयोग पर नजर रखना। व्यवस्था में धेनु दर्शन फाउंडेशन के कार्यकर्ताओं को लगाना।
5. ग्वाल शक्ति सेना (G.S.S.) के माध्यम से गो-चिकित्सालय, गोशाला, गो संवर्धन केंद्र के लिए शासन और समाज द्वारा भूमि आवंटन अथवा भूमिदान में आ रही समस्याओं का निराकरण करवाना। गो रक्षार्थ कानून बनवाने में और गो-रक्षा के कार्यों में शासन का सहयोग करवाना।
6. धेनु धारा फाउंडेशन, शासन, समाज, धर्मात्मा श्रेष्ठीजन, और समर्थ संस्थाओं के सहयोग से अभावग्रस्त क्षेत्र में विशेष आवश्यकता होने पर गो चिकित्सालय में जल प्रबंधन से जुड़े कार्य करवाना।
7. दृष्टि देवी फाउंडेशन और समाज के सहयोग से गो-सेवा हित जन जागरण हेतु धार्मिक, गो संवर्धन से जुड़े और गो चिकित्सकीय साहित्य प्रकाशन और वितरण और सदस्यता अभियान में सहयोग करना।
8. धेनु शक्ति संघ (d.S.S.) गो-सेवी महिला संगठन) के माध्यम से गो-चिकित्सालय, गोशाला, गो संवर्धन केंद्र के लिए शासन और समाज द्वारा भूमि आवंटन अथवा भूमिदान में आ रही समस्याओं का निराकरण बहनों के माध्यम से करवाना। गो रक्षार्थ कानून बनवाने में और गो-रक्षा के कार्यों में शासन का सहयोग करवाना।
9. धेनु देवी फाउंडेशन के माध्यम से गौ-चिकित्सालय, गोशाला, संवर्धन केंद्र को उचित वेतन पर श्रद्धावान चिकित्सक एंव संवर्धित गौमाता की सेवा के लिए उचित वेतन पर प्रशिक्षित श्रद्धावान ग्वाल की व्यवस्था करवाना तथा गो संवर्धन आधारित शैक्षिक कार्यों के संचालन मे सहयोग करना।
10. धेनु धरती फाउंडेशन के माध्यम से बैल और पञ्चगव्य आधारित ऋषि कृषि के कार्यों को बढ़ावा देने हेतु संवर्धन केंद्र के गोवत्स जो संवर्धन योग्य नहीं हैं उनको कृषि हेतु उपलब्ध करवाना ।
11. धेनु धन फाउंडेशन द्वारा संचालित ऋषि कृषि और पंचगव्य उत्पाद वितरण और विनियोग हेतु गो संवर्धन केन्द्रों में विक्रय केंद्र स्थापित करवाना तथा बेरोजगार गो-सेवकों को इस कार्य से जोड़ना।
12. गो चिकित्सालय हेतु गौ एंबुलेस उपलब्ध करवाने के लिए श्रीमंत संस्थाओं को और इस कार्य हेतु सांसद निधि का उपयोग करने के लिए विधायक, सांसद को प्रेरित करना।
13. धार्मिक केंद्र स्थापित करना।
14. गौशाला निर्माण एवं संचालन करना।

धेनु दर्शन फाउंडेशन
गौ-संवर्धन की आवश्यकता:-
गौ-संवर्धन अपने देशवासियों के लिए ही नहीं विश्ववासियों के लिए भी हर दृष्टि से आवश्यक है। संवर्धित गो की सेवा स्वार्थी समाज कुछ अतिरिक्त करता हैं। किसी भी कारण से हो, गो सेवा होने पर गो माता सुखी रहती हैं।
गोमाता के सुखी होने से विश्व सुखी होता हैं।
किन्तु आजकल देखा जा रहा है, कि गोधन घट भी रहा है और सेवा और संवर्धन के अभाव में दुर्बल भी बन रहा है। जिस देश में गौ धन ही सर्वोत्तम धन माना जाता था, जहाँ के सम्बन्ध में दूध की नदियाँ बहने की लोकोक्ति थी, उसे बूंद-बूंद दूध के लिए क्यों तरसना पड़ रहा है, क्यों विदेशी गो समान दिखने वाले रोगदाता पशुओं के दूध पावडर का आयात भारत को करना पड़ रहा है? गौमाताओ के गोवंश की संख्या में घटोत्तरी और गोवंश की दुर्बलता का क्रम क्यों चल पड़ा….?
इसका प्रमुख कारण है—
1. गोमाता के प्रति पूज्य भाव की न्यूनता,
वेद पुराण उपनिषद आदि धर्म ग्रंथ मार्गदर्शन देते रहे है कि गो हमारी माँ है,गो से ही सकल सृष्टि का संचालन है गो बिना संसार सत्वगुण रहित हो जाता है परिणाम तह भारत का सम्पूर्ण गो वंश सुखी संतुष्ट था कृपा दायी,सुख दायी ,दुग्ध प्रदाता था ऋषि जीवन शैली और कृषि का मूल आधार था विकृत संस्कृति के आगमन से अति भौतिक वादिता ने गो के दिव्य स्वरूप को भुला दिया परिणाम मानव मन गो को साधारण कम उपयोगी पशु मानने लग गया फल असंवर्धित गो वंश सड़को पर विचरण कर रहा है,पुनः गो महिमा को स्थापित कर गो माता के संवर्धन हेतु सभी सनातन मानव जाती को आगे आने के लिये प्रेरित करना ही प्रारंभिक उपाय है
2. परंपरागत गो विज्ञान का अनादर
भारत के हर घर के बड़े बुजुर्ग,माता बहने,किशोर युवक परंपरा प्राप्त गो विज्ञान को जानते समझते थे और उसी रीति नीति से गो सेवा करते थे जिस से गो वंश संवर्धित,हृष्ट पुष्ट और सहज उपयोगी था आधुनिक शिक्षा ने यह सब भुला दिया परिणाम स्वरूप परम्परागत गो विज्ञान का अनादर होने से असंवर्धित गो वंस बढ़ा और मानव ने उसे कम उपयोगी मान कर अपने घर से निकाल दिया
पुनः परंपरागत गोविज्ञान और संवर्धन पद्धति प्रशिक्षण देकर गो वश को उचित आदर,आवास,आहार,ओषधि,आनन्द,और आजादी प्रदान करवा सकते है
3. गौ-दुग्ध की उपेक्षा
जन साधारण ने इस समझ को तो भुला दिया है कि गाय का दूध पोषक तत्वों की दृष्टि से लगभग उतना ही उपयोगी होता है, जितना कि मां का दूध।अथवा कई मामलों में तो उससे भी उत्तम होता हैं ।
गो दुग्ध में वे सभी रसायन पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं, जिनकी मनुष्य शरीर, मन और बुद्धि अत्यधिक आवश्यकता रहती है। गो दुग्ध की सात्विकता भी सर्वविदित है। गाय माता को देव संज्ञा दी गई है कई जगह देवताओं की भी देवता बताया गया है।
[ वराह पुराण २०४-२०]
इदमेवापरम् चैव चित्रगुप्तस्य भाषितम् ।
सर्वदेवमया देव्यः सर्ववेदमयास्तथा।।
अर्थ :-( सूत जी महाराज शौनकादिक ऋषियों को कथा सुना रहे हैं)
(भगवान वाराह, माता पृथ्वी को कथा सुना रहे हैं)
चित्रगुप्त जी कहते हैं कि यह गौमाता स्वरूप देवीयाँ सर्वदेवमय और सर्ववदमय है और उसे माता कहा गया है।
[महाभारत]
भुक्त्वा तृणानि शुष्कानि पीत्वा तोयं जलाशयात् ।
दुग्धं ददति लोकेभ्यो गावो विश्वस्य मातरः॥
– (महाभारत की कथा वैशम्पायन जी, परीक्षित के पुत्र जनमेञ्जय को सुना रहे हैं) गौ माता सूखी घास खाती है, जलाशय का सामान्य जल पीती है और हमें अमृतमय दूध देती है। गाय माता सारे विश्व की माता है।
इसका कारण है गो माता की दिव्य प्रकृति। गौमाता के सम्पर्क में आने पर, उनकी सेवा करने पर तथा गौ-रस सेवन करने पर जो लाभ मिलते हैं, वे ऐसे नहीं हैं, जिनकी उपेक्षा की जा सके। सर्वसाधारण के मन मस्तिस्क पर यह भ्रम गहराई तक जम गया है कि भैंस के दूध की तुलना में गाय का दूध कमजोर होता है। पतला देखकर ही उसका महत्व गिरा दिया जाता है और उपयोग लेने में आना-कानी की जाती है। जो खरीदते हैं वे भी अपेक्षाकृत कम मूल्य देते हैं। ऐसी दशा में गो पालन करने वाले गोप परिवार का आर्थिक लाभ कम हो जाता है और वह भी गाय माता की उपेक्षा करने लगता है, गो पालन में हिचकता है, पालता भी है तो उसे घटिया दाना-चारा देता है। फलस्वरूप जितना दूध मिल सकता था, उसमें भी कमी आ जाती है। पालने वाले और दूध खरीदने वाले दोनों की ही दृष्टि में महत्व घट जाने के कारण गौओं की संख्या घटती जारही है। उपेक्षित रहने के कारण वे दूध भी कम देती हैं। दूध खरीदने वाले नाक-भौंह सिकोड़ते हैं और लेते भी हैं तो कम कीमत देते हैं। यही है गौ-वंश के ह्रास का एक बड़ा कारण हे जिसका समाधान कुछ इस प्रकार किया जा सकता है ।
गो दुग्ध की महिमा वर्धनकर गौ संवर्धन करना
समुन्नत देशों में गौ-पालन ही अधिक होता है। गौ-वध बन्द करने के लिए प्रयत्न तो करना ही है। इस दिशा में प्रयास किया किया ही जाना चाहिए, पर साथ ही यह भी ध्यान रखना होगा कि आर्थिक लालच के युग में गोमाता उपयोगिता और अर्थ लाभ बढ़ाने पर सामान्य गो पालक बंधुओं की ओर से भी गोमाता को सहज और चिरस्थाई सुरक्षा मिल सकती है। इस प्रयोजन की पूर्ति के लिए सर्व साधारण के मन में घुसा हुआ यह भ्रम निकालना चाहिए कि भैंस के दूध की तुलना में, गाय माता का दूध घटिया होता है। इसलिए उसका दाम भी कम दिया जाना चाहिए। यदि गाढे पन की तुलना में दिव्यता,सात्विकता,गुणवत्ता और स्वाद विषय समझाने वाला व्यापक प्रचार हो, तो लोग अपनी भूल सुधार कर सकते हैं, गायमाता के दूध को प्रमुखता दे सकते हैं। उसका उचित दाम देने में भी आना-कानी नहीं करगे । यदि गाय माता के दूध की मात्रा अधिक हो, उसके दाम भी भैंस के दूध जितने ही मिलें या अधिक मिले तो जो गौ-पालन आज घाटे का सौदा समझा जाता है,वही गो पालने वालों के लिए आकर्षक बन सकता है। मात्रा अधिक होने और लाभ की मात्रा समुचित रहने पर पालने वालों का उत्साह बढ़ेगा। वे इस प्रयोजन के लिए पूंजी भी लगावेंगे और परिश्रम भी करेंगे। जब उपेक्षा हटेगी और उपयोगिता बढ़ेगी तो स्वभावतः लोग एक लाभदायक उद्योग की तरह उस हेतु उन्नति के लिए नये प्रयास करेंगे। नस्लें सुधरेंगी। चारे के लिए कुछ खेती सुरक्षित रखी जाने लगेगी। भूमि में अन्न उगाकर जितना कमाया जाता है उससे अधिक चारा उगाकर लाभ कमाया जा सकेगा।गो वंश भी स्वस्थ, मजबूत बनेगा । उनके बच्चे भी मजबूत पैदा होंगे और अधिक लोग रखना पसंद करेगे । ऐसी दशा में हर समझदार आदमी गौ-संवर्धन पर, गौ-रस सेवन पर अधिक ध्यान देगा। गायें संख्या में कम रह जाने और कम दूध देने के कारण उन्हें घरेलू उपयोग के लिए ही काम में लाया जाता है। बड़े पैमाने पर उनके दूध के उत्पादन की यदि व्यवस्था बनाई जा सके तो जो गोमाता का दूध खरीदना चाहते हैं उन्हें भी उपयुक्त स्थान पर उपयुक्त मात्रा में वह मिल भी सकेगा। गौ-संवर्धन के लिए सर्व साधारण के मन में गौ-दुग्ध की उपयोगिता और महत्ता जमाने की आवश्यकता है, ताकि वे उसी को महत्ता दें और पतलेपन के कारण उचित मूल्य देने में आना-कानी न करें। फिर गो माता का कसाईघर पहुंचना भी बन्द हो जाएगा।
हमारी प्रमुख सेवाएं
गौ संवर्धन और नस्ल सुधार का कार्य करना
अच्छी नस्ल के नंदी तैयार कर गोशालाओ और संवर्धन केन्द्रों को उपलब्ध करवाना
वेद लक्षणा गो माता की देश व्यापी सभी नस्लों की आंकड़ों सहित जानकारी संग्रहित करना
फाउंडेशन के सदस्य


साध्वी श्री कपिला गोपाल सरस्वती दीदी जी - प्रधान संरक्षक

रामनारायण जी सैनी - अध्यक्ष
फाउंडेशन के मार्गदर्शक मंडल

ब्रह्मचारी श्री धनंजय गोपाल जी - मार्गदर्शक

गोवत्स गौरव गोपाल - मार्गदर्शक

गोवत्स दिनेद्र गोपाल - मार्गदर्शक

- (Trustee)

- (Trustee)

- (Trustee)
गाय माता जी का दर्शन करने से पाप नष्ट हो जाते हैं।
Quick Links
COPYRIGHT ©️ 2025 DHENU DARSHAN FOUNDATION – ALL RIGHTS RESERVED